YouTube से कितनी कमाई होती है? 1000 Views से 10 करोड़ Views तक सच्चाई सामने आई
नई दिल्ली |
डिजिटल दौर में YouTube सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि यह आज करोड़ों युवाओं के लिए कमाई और करियर बढ़ाने का मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है। 2026 में भी YouTube से कमाई को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर YouTube पर 2026 में 100 views से लेकर 10 करोड़ views तक कितने पैसे मिल सकते हैं? तो हम आज आपको बताएंगे कि कितन व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं।
क्या वाकई views बढ़ने के साथ कमाई भी उसी रफ्तार से बढ़ती है, या इसके पीछे कोई और गणित काम करता है? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
YouTube की कमाई क्यों फिक्स्ड नहीं होती?
YouTube पर कमाई के पीछे कोई कैलकुलेटर नहीं हैं , जैसे ₹5/1000 views का नियम नहीं है। उसके पीछे कई इंटीग्रेटेड कैलकुलेटर काम करती हैं, जिनके नाम हैं— CPM, RPM, AdViews, Clicks, Engagement, और कई अन्य।

इनको आसान शब्दों में समझें तो:
1. Niche (वीडियो का विषय)
कुछ विषय जैसे Finance, Technology, Health, Education, Business में CPM और RPM ज़्यादा होता है, क्योंकि इन क्षेत्रों में विज्ञापनदाता अधिक भुगतान करते हैं। वहीं साधारण मनोरंजन या मस्ती वाले वीडियो पर कम CPM मिलता है।
2. Audiences का देश
अगर आपके दर्शक US, UK, Canada, Australia जैसे देशों से है, तो आमतौर पर CPM और RPM भारत से कई गुना ज्यादा होते हैं। इससे कमाई बढ़ जाती है।
3. Watch Time & Engagement
YouTube का एल्गोरिथम यह देखता है कि लोग आपका वीडियो कितना देखते हैं, कितने समय तक रुके रहते हैं, लाइक, कमेंट और शेयर करते हैं या नहीं। अगर engagement अच्छा है, तो YouTube विज्ञापनों को अधिक दिखाता है — जिससे कमाई बढ़ती है। और कम CPM पर भी ज्यादा पैसे मिलते हैं।
Online Earning |2026 में घर बैठे पैसे कमाने के 10 Secret Hacks जो हर कोई नहीं जानता | Step by Step Guide
Monetization के लिए क्या ज़रूरी है?
YouTube से पैसे पाने के लिए आपको ये शर्तें पूरी करनी होंगी:
1. 1,000 Subscribers
2. 3,000 Watch Hours (पिछले 12 महीनों में)
3. AdSense Account
4. YouTube की सभी नीतियों का पालन ( कोई भी कॉपीराइट स्ट्राइक नहीं)
2026 में 100 Views से लेकर 10 करोड़ Views तक कितनी कमाई हो सकती है?

नीचे अनुमानित आंकड़े दिए गए हैं (India-based audience, average RPM मानकर):
| YouTube Views | अनुमानित कमाई (₹) |
|---|---|
| 100 Views | ₹4 – ₹20 |
| 1,000 Views | ₹40 – ₹300 |
| 10,000 Views | ₹400 – ₹3,000 |
| 50,000 Views | ₹2,000 – ₹15,000 |
| 1 लाख (100,000) Views | ₹4,000 – ₹30,000 |
| 5 लाख Views | ₹20,000 – ₹1,50,000 |
| 10 लाख (1 Million) Views | ₹40,000 – ₹3,00,000 |
| 50 लाख Views | ₹2,00,000 – ₹15,00,000 |
| 1 करोड़ (10 Million) Views | ₹4,00,000 – ₹30,00,000 |
| 5 करोड़ Views | ₹20,00,000 – ₹1.5 करोड़ |
| 10 करोड़ (100 Million) Views | ₹40,00,000 – ₹3 करोड़ तक |
नोट:
ये आंकड़े अनुमानित हैं और CPM, RPM, niche, audience country और engagement के अनुसार कम-ज़्यादा हो सकते हैं।
सिर्फ Views से ही कमाई बढ़ती है?
नहीं, ऐसा बिलकुल नहीं हैं। YouTube पर views ज़रूरी है, लेकिन उससे ज्यादा मायने रखता है:
- Audience Retention — लोग वीडियो कितना समय तक देखते हैं। जैसे की अगर 6 मिनिट का वीडियो हैं तो उसे लोग 3 मिनट तक देखते है की नहीं।
- Watch Time — कुल समय जो दर्शक आपको देते हैं। एक स्पेसिफिक वीडियो पर आपको कितना वॉच टाइम मिलता हैं वह।
- Engagement — लाइक, कमेंट, शेयर और सब्सक्राइब
- Click-through Rate (CTR) — थंबनेल + टाइटल कितना आकर्षक है, जितना अच्छा थंबनेल, होगा उतना लोग उस पर क्लिक करेंगे।
अगर आपका वीडियो ज़्यादा लोगों तक दिखा, मगर अधिकांश लोग उसे 10 सेकंड से कम देखते हैं, तो YouTube , उस वीडियो पर ads कम दिखाएगा और कमाई कम होगी। ये ads वीडियो to वीडियो अलग हो सकता हैं।

YouTube Shorts की कमाई अलग कैसे होती है?
YouTube Shorts पर कमाई मुख्य YouTube AdSense की तरह नहीं होती। वहां Revenue Pool होता है, जिसमें YouTube Shorts Fund के आधार पर payout मिलता है। यह payout अलग नियमों पर आधारित है और सीधे views के हिसाब से नहीं आता। शॉर्ट्स से कमाई बहुत कम होती हैं। और अगर शॉर्ट्स के बीच में कोई ads आता है तो इसका पूरा पैसे किसी भी क्रेटर को नहीं मिलता, बल्कि ये आधा आधा दो क्रिएटर में बाट दिया जाता हैं।
Sponsorship से पैसे और ज़्यादा
Ads के अलावा YouTubers की सबसे बड़ी कमाई अक्सर Sponsors, Brand Deals, Affiliate Links और Merchandising से होती है। मोटे तौर पर बड़ी चैनल्स Ads से कम और Brands से ज़्यादा कमाई करती हैं। जो एक कमाई का सबसे बढ़िया और बड़ा साधन हैं
निष्कर्ष
YouTube पर 1 लाख और 10 लाख views पर कमाई निश्चित नहीं है, लेकिन सही रणनीति, बेहतर कंटेंट, और उच्च CPM वाले दर्शकों के साथ आप लाखों रुपये तक कमा सकते हैं। आज YouTube सिर्फ मनोरंजन नहीं — यह स्किल, स्ट्रैटेजी और स्मार्ट कंटेंट के साथ कमाई का एक बड़ा अवसर है। Youtube का अगर सही से इस्तेमाल किया जाए तो वह एक ऐसे प्लेटफार्म हैं जो आपको 7 से 8 महीनों में घर बैठे ही लखपति से करोड़पति तक बना सकता हैं।