Pune |Love Marriage के 24 घंटे के भीतर आपसी सहमति से तलाक, कोर्ट ने दी मंज़ूरी
Pune: शादी की रस्मों की गर्माहट अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि एक बहुत ही चौंकाने वाली मामला सामने आ गई। महाराष्ट्र के पुणे में एक लव मैरिज कपल ने शादी के महज़ 24 घंटे के भीतर ही कानूनी रूप से अलग होने का फैसला कर लिया, जिससे यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने तीन साल तक एक-दूसरे से प्रेम करने के बाद और एक दूसरे को जानने के बाद शादी की थी, लेकिन शादी के तुरंत बाद सामने आए गंभीर मतभेदों ने रिश्ते को आगे बढ़ने से रोक दिया।
पेशेवर पहचान बनी रिश्ते की दीवार
महिला पेशे से एक अस्पताल में डॉक्टर हैं, जबकि पुरुष MNC में इंजीनियर है। विवाद की जड़ बनी उनकी रहने की व्यवस्था और भविष्य की अनिश्चितता। शादी के बाद पति ने पत्नी को बताया कि वह समुद्री जहाज़ (Ship) पर काम करता है, जहां पोस्टिंग, स्थान और समय को लेकर कोई निश्चितता नहीं होती। इस अस्थिर जीवनशैली को लेकर दोनों किसी साझा निर्णय पर नहीं पहुंच सके। और बिना आरोप, बिना हंगामा—सीधे Divorce लेने का फैसला ले। लिया। मामले की पैरवी करने वाली एडवोकेट रानी सोनावणे ने बताया कि पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद इतने गहरे थे कि उन्होंने देरी करने के बजाय तुरंत अलग होने का फैसला किया।

उन्होंने स्पष्ट किया, “इस केस में न तो किसी तरह की हिंसा का आरोप है और न ही कोई आपराधिक मामला। दोनों ने पूरी शांति के साथ आपसी सहमति से विवाह समाप्त किया।”
Jalore |महिलाओं के स्मार्टफोन चलाने पर बैन! राजस्थान के जालोर की 15 ग्राम पंचायतों का बड़ा फैसला, मचा देशभर में हंगामा
भारत में Divorce की सबसे तेज़ प्रक्रियाओं में एक
जहां भारत में तलाक के मामले सालों तक अदालतों में चलते रहते हैं, वहीं यह केस असाधारण रूप से तेज़ रहा। शादी के अगले ही दिन दोनों अलग-अलग रहने लगे और कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के नई दिशानिर्देशों के आधार पर निर्णय सुनाया।
क्यों है यह मामला अहम?
यह केस सिर्फ एक तलाक नहीं, बल्कि आज के दौर के लव मैरिज, करियर प्रेशर और रियलिटी चेक की तस्वीर पेश करता है—जहां प्यार के बावजूद व्यावहारिक फैसले रिश्ते से भारी पड़ जाते हैं। ये मामले ये भी दर्शाता है की बिना किसी को जाने लव मैरिज नहीं करना चाहिए, नहीं तो ये भविष्य में असमानता उत्पन्न कर देती हैं।