Mallika Sagar : एक गलत किताब से बदली ज़िंदगी, ₹125 करोड़ की कूल कमाई ऑक्शन से ,IPL की पहली महिला ऑक्शनियरऔर सफलता

Mallika Sagar आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की ऑक्शनर के रूप में इस समय यह काफी सुर्खियां बटोर रही है, उन्होंने अबू धाबी में 369  IPL खिलाड़ियों की नीलामी की कमान संभाली। यह एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि वह भारतीय प्रीमियर लीग में ऑक्शन चलाने वाली पहली महिला बन चुकी हैं।

मल्लिका सागर की शुरुआती जिंदगी और ऑक्शनर बनने की प्रेरणादायक कहानी

मल्लिका सागर (Mallika Sagar) का जन्म 1985 में मुंबई के एक बिज़नेस क्लास परिवार में हुआ। बचपन से ही उनका झुकाव बिज़नेस और मैनेजमेंट की ओर रहा। कॉलेज के दौरान लाइब्रेरी से संयोगवश उन्हें एक किताब मिली, जिसमें एक महिला के ऑक्शनर बनने की कहानी थी। इस किताब ने उन्हें गहराई से प्रेरित किया और तभी उन्होंने तय कर लिया कि वह मेल-डॉमिनेटेड ऑक्शनिंग इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाएंगी। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए मल्लिका सागर ने USA जाकर Arts में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद ऑक्शनिंग की बारीकियों को गंभीरता से समझा।

Mallika Sagar Career : इतिहास रचने वाला सफर

मल्लिका सागर का करियर काफी विस्तृत और प्रेरणादायक है। उन्होंने फाइन आर्ट्स में विशेषज्ञता हासिल करने के बाद नीलामी के क्षेत्र में कदम रखा और जल्द ही अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने क्रिस्टी’s (Christie’s) जैसे प्रतिष्ठित नीलामी घर में पहली भारतीय महिला नीलामकर्ता के रूप में इतिहास रचा। इसके बाद उन्होंने भारत लौटकर पंडोल्स जैसे प्रतिष्ठित कला संस्थानों के साथ काम किया और धीरे-धीरे खेल नीलामी की दिशा में बदलाव किया।

मल्लिका सागर ने 2021 में प्रो कबड्डी लीग (PRO Kabaddi)  में पहली महिला ऑक्शनर के रूप में अपनी पहचान बनाई, उसके बाद उन्होंने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में भी ऑक्शनर  के रूप में काम किया। अब वह IPL 2025-26  Mini Auction सहित कई बड़े आयोजन में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

आईपीएल 2026 में भूमिका

IPL 2026 की मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित हुई, जिसमें 10 टीमों के लिए 369 खिलाड़ियों के नाम नीलामी के लिए रखे गए। मल्लिका सागर ने इस ऑक्शन को सफलतापूर्वक संचालित किया और फ्रैंचाइजियों को रणनीतिक रूप से बोली लगाने में मार्गदर्शन किया।

नेट वर्थ और कमाई

मल्लिका सागर ने अपनी विशेषज्ञता और बड़ी लीगों के साथ जुड़ने से एक उल्लेखनीय वित्तीय स्थिति बनाई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनकी नेट वर्थ लगभग $15 मिलियन (लगभग ₹125 करोड़) आंकी जाती है, जो उनके 20 से अधिक वर्षों के लंबे करियर और कला तथा खेल दोनों क्षेत्रों में उनके योगदान का परिणाम है। The Economic Times उनकी आय के प्रमुख स्रोतों में स्पोर्ट्स ऑक्शनों की फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट, और कला-संबंधी नीलामी शामिल हैं। अपने विकल्पों को पारंपरिक सीमाओं से आगे ले जाकर उन्होंने खेल जगत और कला दुनियाओं के बीच एक अनूठा परचम लहराया  है।

 

महिला-सशक्तिकरण और प्रेरणा

मल्लिका सागर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि उन्होंने खेल और नीलामी जगत जैसे पारंपरिक रूप से Male dominated  क्षेत्रों में महिलाओं के लिए नए द्वार खोले हैं। उनके इस सफर को न केवल प्रशंसकों ने सराहा है, बल्कि यह उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गया है जो खेल प्रबंधन या विशेषज्ञता के क्षेत्र में अपना करियर उज्ज्वल चाहते है|

Payal Gaming ? भारत की पहली महिला गेमर जो महीने के 50 लाख से ज्यादा कमाती है , क्या है इसकी टोटल नेटवर्थ, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात और कैसे यूट्यूब की शुरुआत हुई , पूरी कहानी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *