Khushi Mukherjee | मुझे रात-रात भर मैसेज करते थे…” Khushi Mukherjee का बड़ा दावा, Suryakumar Yadav को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Khushi Mukherjee एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार मामला बड़े भारतीय क्रिकेटर्स और रिलेशनशिप को लेकर दिए गए उनके उस बयान का है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। Khushi के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड हलचल तेज हो गई है।
“मेरे पीछे कई क्रिकेटर हैं” – Khushi Mukherjee का दावा
हाल ही में एक शो में बातचीत के दौरान Khushi Mukherjee ने दावा किया कि कई क्रिकेटर्स उनसे संपर्क करने की कोशिश कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें किसी भी क्रिकेटर को डेट करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। Khushi का कहना है कि लोग बिना किसी ठोस वजह के उनके नाम को मशहूर क्रिकेटर्स के साथ जोड़ने लगते हैं, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें उनकी निजी जिंदगी में दखल देती हैं। और उनका काम में परफोर्मेंस में गिरावट लाती हैं।

Suryakumar Yadav को लेकर Khushi Mukherjee ने क्या कहा?
अपने बयान में Khushi Mukherjee ने खतरनाक बल्लेबाज और भारतीय टी20 के कप्तान Suryakumar Yadav का नाम लेते हुए भी चर्चा बटोरी। Khushi ने बताया कि जब सूर्यकुमार यादव अपने क्रिकेट के शुरुवाती में थे तब एक समय ऐसा था जब दोनों के बीच काफी बातचीत होती थी, लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका उनसे कोई संपर्क नहीं है और खुशी ने उनसे जानबूझकर दूरी बनाए हुए हैं। Khushi के मुताबिक, वह किसी भी तरह के पुराने या नए जुड़ाव को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं।
Pune |शादी के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए और तलाक! पुणे में Love Marriage का चौंकाने वाला अंत
“मुझे किसी भी तरह की लिंक-अप खबरें पसंद नहीं” – Khushi
Khushi Mukherjee ने दो टूक कहा कि उन्हें अपने नाम के साथ किसी भी तरह की लिंक-अप या रिलेशनशिप की अफवाहें बिल्कुल पसंद नहीं हैं। उनका मानना है कि कुछ लोग सिर्फ चर्चा में बने रहने या वायरल होने के लिए उनका नाम जोड़ देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसी बातों से खुद को दूर रखना चाहती हैं और अपने करियर व निजी जीवन पर फोकस करना चाहती हैं।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Khushi Mukherjee के सूर्यकुमार यादव के बयान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल देखने को मिली। फैंस और यूज़र्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया रख रहे हैं। कुछ लोग उनके बेबाक अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एंटरटेनमेंट के गलियारों में यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

पहले भी अपने बोल्ड बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं Khushi
यह पहली बार नहीं है जब Khushi Mukherjee अपने बयान को लेकर चर्चा में आई हों। इससे पहले भी वह अपने खुलकर बोलने वाले स्वभाव और बोल्ड अंदाज़ की वजह से कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं। जिसका कई बार कोई निष्कर्ष नहीं निकला था। सोशल मीडिया पर उनका हर बयान कुछ ही समय में वायरल हो जाता है।
निष्कर्ष
Khushi Mukherjee ने फिर से एक बात साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह की लिंक-अप अफवाहों और कोई क्रिकेटर्स से जोड़े जाने को पसंद नहीं करतीं। उनका यह बयान फिलहाल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक गरम मुद्दा बना गया हैं और आने वाले दिनों में इस पर सूर्यकुमार यादव के तरफ से क्या प्रतिक्रियाएं देखने को मिलेगी ये काफी रोमांचित होने वाला हैं।