Ashes| 5 दिन का टेस्ट, सिर्फ 2 दिन में खत्म! जानिए क्रिकेट ASHES इतिहास के सबसे छोटे टेस्ट मैच की पूरी कहानी

Ashes का सबसे छोटा टेस्ट: सिर्फ 2 दिनों में खत्म हुआ वो मुकाबला जिसने क्रिकेट इतिहास बदल दिया

टेस्ट क्रिकेट को क्रिकेट का सबसे शुद्ध, कठिन और लंबे समय तक टिकने वाला फॉर्मेट माना जाता है। यह खेल सिर्फ स्किल का नहीं, बल्कि धैर्य, मानसिक मजबूती और रणनीति की भी परीक्षा लेता है। आमतौर पर टेस्ट मैच पांच दिनों तक चलते हैं, लेकिन क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे मुकाबले दर्ज हैं जो बेहद कम समय में नतीजे तक पहुंच गए। आज हम ASHES (एशेज) के टॉप 5 सबसे कम दिनों में खत्म होने वाला टेस्ट मैच की बात करेंगे, जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाज ने निराश किया वहीं गेंदबाजों ने कहर ढा दिया था।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को उसी के घर में हराकर ऐसा झटका दिया कि एक ब्रिटिश अख़बार ने व्यंग्य में लिखा— “इंग्लैंड क्रिकेट की मृत्यु हो गई है और उसकी राख ऑस्ट्रेलिया ले जाई जाएगी।” यहीं से जन्म हुआ Ashes का।

तो इस ब्लॉग में हम 5 सबसे कम दिनों में खत्म होने वाले Ashes टेस्ट मैच की बात करेंगे।

Ashes के शुरुआती दौर के सबसे छोटे टेस्ट मुकाबले

Ashes की शुरुआती सीरीज़ में कई मुकाबले ऐसे रहे जो आज के हिसाब से बेहद छोटे माने जाते हैं और जब से एशेज का डाटा पब्लिश हुआ तब से लेकर अब तक के सभी मैचों में कम दिनों में खत्म हुआ मैचों का रिजल्ट हैं । 19th सदी में में पिच कवर नहीं होती थी, बारिश और खराब विकेट बल्लेबाज़ों के लिए बड़ी चुनौती बन जाते थे। असंतुलित बाउंस बल्लेबाजी के लिए पिच को मुश्किल बना देता था। जिससे दोनों टीमों के बल्लेबाज जल्दी ही विकेट गंवा देते थे।
टॉप 5 Ashes match जो दो दिन में समाप्त हुआ।

1) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – लॉर्ड्स, 1888 

यह मुकाबला केवल 2 दिनों में खत्म हो गया था। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ों ने कमजोर बल्लेबाजी और खतरनाक पिच का भरपूर फायदा उठाया और इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी को टिकने ही नहीं दिया।
नतीजा—ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत।

2) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – द ओवल, 1888
इसी साल ओवल में खेले गए टेस्ट में कहानी बदली। इंग्लैंड ने वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराया। मैच फिर से 2 दिन में समाप्त हुआ, जिसने साबित कर दिया कि उस दौर में बल्लेबाज़ी करना किसी युद्ध से कम नहीं था।

Vaibhav Suryavanshi |VHT से IPL तक: 14 साल के Vaibhav Suryavanshi ने तोड़े क्रिकेट के सभी रिकॉर्ड, रोहित-कोहली को पीछे छोड़ा

3) इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – मैनचेस्टर, 1888
मैनचेस्टर टेस्ट भी महज़ 2 दिनों में खत्म हुआ और इंग्लैंड विजेता रहा। खराब मौसम, असंतुलित पिच और आक्रामक गेंदबाज़ी ने मैच को तेज़ी से नतीजे तक पहुंचाया।
इंग्लैंड विजेता रहा|

4)ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – MCG 2025 


बॉक्सिंग डे पर खेला गया Ashes का 4 मैच जिसमें दोनों टीमों के खतरनाक गेंदबाजों ने अपनी सीम, स्विंग, और पेस के बदौलत बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया। जिसका नतीजा ये रहा की बॉक्सिंग डे टेस्ट मात्र 2 दिनों में ही समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच जीत कर अपनी साख बचाई हैं।

5)ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – पर्थ 2025
एशेज 2025- 26 के पहले मैच सीरीज पर खेला गया Ashes का पहला मैच जिसमें दोनों टीमों के खतरनाक गेंदबाजों ने पर्थ स्टेडियम में सीम, स्विंग, और पेस के बदौलत बल्लेबाजों को घुटने पर ला दिया । जिस वजह से ये टेस्ट मैच मात्र 2 दिनों में समाप्त हो गया और ये मैच 1921 के एशेज के बाद पहला ऐसा टेस्ट मैच था जो सिर्फ 2 दिन में समाप्त हो गया|

निष्कर्ष

टेस्ट क्रिकेट भले ही पांच दिन का खेल कहलाता हो, लेकिन जब हालात बदलते हैं तो यही खेल दो दिन में भी खत्म हो सकता है। Ashes की शुरुआत से लेकर अब तक, ऐसे मुकाबले साबित करते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में आज भी रोमांच और इतिहास रचने की ताकत रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *