RRTS बनी तमाशे का अड्डा? युवक-युवती की अश्लील हरकतों का Viral Video
मेट्रो के बाद अब गाजियाबाद–दिल्ली रूट के बीच चलने वाली RRTS (नमो भारत ट्रेन) विवादों में आ गई है। सोशल मीडिया पर एक 1:39 में का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और एक युवती ट्रेन के अंदर अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना यात्रियों के बीच चर्चा और नाराज़गी का कारण बन गई है।
Payal Gaming Viral Video : लिंक शेयर करना पड़ा महंगा, हो सकती है जेल की सजा!
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर, जहां आम यात्री सफर कर रहे होते हैं, वहीं कुछ लोग मर्यादा और नियमों को ताक पर रखकर आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे हैं। यह कोई निजी जगह नहीं, बल्कि एक सार्वजनिक परिवहन सेवा है, जिसे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाया गया है। मेट्रो में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जहां यात्रियों द्वारा नियमों का उल्लंघन और अश्लील व्यवहार करने के मामले वायरल हुए थे। अब वही स्थिति RRTS जैसी आधुनिक और हाईटेक ट्रेन सेवा में भी देखने को मिल रही है, जो काफी चिंता का विषय है।
इस तरह की हरकतें न सिर्फ सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ हैं, बल्कि अन्य यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी असहज माहौल पैदा करती हैं।

कई यात्रियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की छवि खराब होती है और लोग असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है, लेकिन इसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या RRTS में भी अब सख्त निगरानी और कार्रवाई की जरूरत है?
जानकारों का मानना है कि अगर समय रहते ऐसे मामलों पर कड़ा कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले दिनों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मज़ाक बना दिया जाएगा। मेट्रो की तरह RRTS में भी CCTV निगरानी, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई को और सख्ती से लागू करने की मांग उठ रही है।
अब देखना होगा कि RRTS प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेता है या नहीं, और दोषियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
सार्वजनिक परिवहन मनोरंजन या निजी व्यवहार के लिए नहीं,बल्कि सुरक्षित और सभ्य यात्रा के लिए होता है।