Swiggy Report| 9.3 करोड़ ऑर्डर के साथ Biryani बनी भारत की सबसे पसंदीदा डिश, एक दिन में 2.55 लाख बिरयानी ऑर्डर

Swiggy Food Trend 2025: Biryani का जलवा, रोज़ 2.55 लाख ऑर्डर

भारत में ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग अब सिर्फ सुविधा ही नहीं, बल्कि अब लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बना गया हैं। Swiggy ने अपनी 10वीं एनुअल रिपोर्ट “How India Swiggy’d 2025” की रिपोर्ट पब्लिश की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में भी Biryani ने भारत की No.1 डिश के रूप में अपनी बादशाहत को बरकरार रखी हैं। और पूरे साल में 9.3 करोड़ बार बिरयानी ऑर्डर की गई।

यह आंकड़ा न सिर्फ Biryani की लोकप्रियता दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि भारतीय उपभोक्ताओं की फूड चॉइस में स्वाद, पेट भरने की क्षमता और वैरायटी कितनी अहम भूमिका निभाती है। बिरयानी के साथ और भी दूसरे फूड आइटम हैं जिसकी डिमांड पूरे भारत में रहीं हैं।

Biryani की बादशाहत का राज़

Swiggy की रिपोर्ट के अनुसार Biryani की लोकप्रियता सिर्फ मेट्रो सिटीज़ तक सीमित नहीं रही है। बल्कि Tier-2 और Tier-3 शहरों में भी Biryani सबसे ज़्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही। इसके पीछे कई वजहें हैं:
सबसे बड़ी वजह ये रही है की बिरयानी | हर बजट में उपलब्ध – ₹150 से ₹500 तक | Chicken, Veg, Egg, Hyderabadi, Lucknowi जैसी अनगिनत वैरायटी , जो खुद में बहुत फेमस हैं।  Lunch, Dinner, Weekend और Late Night—हर समय की फेवरेट चॉइस | रिपोर्ट के अनुसार, वीकेंड और रात 10 बजे के बाद के ऑर्डर्स में Biryani सबसे आगे रही, और औसतन हर मिनट हजारों प्लेट Biryani देशभर में ऑर्डर होती रहीं।

  • हर मिनट ~177 Biryani ऑर्डर

  • हर घंटे ~10,600 ऑर्डर

  • हर दिन ~2.55 लाख ऑर्डर

     यानी Swiggy पर हर 1 सेकंड में करीब 3 Biryani ऑर्डर हो रहे हैं

Swiggy 2025: भारत ने सबसे ज़्यादा क्या खाया?

Swiggy के करोड़ों यूज़र्स के डेटा पर आधारित इस रिपोर्ट में सामने आया कि Fast Food और Traditional Food दोनों की डिमांड मज़बूत रही।

Top 5 Most Ordered Dishes 2025:

  1. Biryani – 9.3 करोड़ ऑर्डर

  2. Burger – 4.42 करोड़ ऑर्डर

  3. Pizza – 4.01 करोड़ ऑर्डर

  4. Veg Dosa – 2.62 करोड़ ऑर्डर

  5. Idli – 1.1 करोड़ ऑर्डर

इन आंकड़ों से साफ है कि Biryani ने दूसरे नंबर की डिश से भी दोगुना ज़्यादा ऑर्डर हासिल किए।

RBI |गलती से गलत खाते में पैसे चले गए, 2026 में RBI के नये नियम से तुरन्त राहत मिलेगी

Burger और Pizza: युवाओं की पहली पसंद

Biryani ने जहां अपनी बादशाहत पहले नंबर पर रह कर दिखाई है , वहीं Burger और Pizza ने खासतौर पर युवा वर्ग के लोगों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
Swiggy  डेटा बताता है कि कॉलेज एरिया, PG और IT हब्स में Burger और Pizza के ऑर्डर्स सबसे ज़्यादा आए। खासकर Combo Deals और Discounts के चलते इन डिशेज़ की डिमांड लगातार बनी रही।

 South Indian डिशेज़ की स्थिर लोकप्रियता

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि Veg Dosa और Idli जैसी South Indian डिशेज़ की डिमांड पूरे साल स्थिर रही। हेल्दी, हल्का और किफायती होने के कारण ये डिशेज़ Breakfast और Evening Orders में खासतौर पर लोगों ने इसे पसंद किया हैं।

निष्कर्ष

Swiggy की 2025 की रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि बदलते ट्रेंड्स और नई डिशेज़ के बावजूद Biryani का क्रेज़ कम नहीं हुआ। स्वाद, वैरायटी और वैल्यू फॉर मनी—तीनों के मेल ने Biryani को भारत की सबसे पसंदीदा डिश बना दिया है।

“अगर भारत की फूड पहचान एक डिश में समेटनी हो, तो उसका नाम Biryani ही होगा ” इसमें कोई दोहराई ही नहीं हैं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *