RBI |गलती से गलत खाते में पैसे चले गए, 2026 में RBI के नये नियम से तुरन्त राहत मिलेगी

UPI या बैंक से अगर गलती से पैसे गलत अकाउंट में चले गए हैं? घबराइए मत। 2026 में RBI और NPCI के नए नियमों के तहत पैसा वापस पाने का पूरा तरीका

आज के डिजिटल इंडिया के दौर में UPI, Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे मोबाइल ऐप्स ने पैसे भेजना बेहद आसान बना दिया है। अब लोग बैंक जाने से कतराने लगे हैं। और घर से ही बैठे बैठे कुछ ही सेकेंड्स में पैसे भेज देते हैं। लेकिन इसी तेजी में एक छोटी-सी गलती कभी-कभी लोगों पर भारी पड़ जाती है। गलत UPI ID या गलत अकाउंट नंबर डालते ही पैसा किसी अनजान व्यक्ति के खाते में चला जाता है और फिर घबराहट शुरू हो जाती है। जो कि एक आम बात हैं।

हाल ही में RBI ने 2026 के अपने गाइडलाइंस के जानकारी के मुताबिक, NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) और बैंक मिलकर ऐसे मामलों में लोगों की मदद करते हैं। अगर ट्रांजैक्शन में गलती सही साबित होती है, तो पैसा वापस मिलने की संभावना रहती है। ये ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि कुछ स्टेप्स को कैसे फॉलो करके आप अपने पैसे सही सलामत वापस ले पाएंगे। पूरा ब्लॉग अच्छे से पढ़ें।

सबसे पहले क्या करें? सबूत संभालकर रखें

अगर आपसे गलती से किसी गलत खाते में पैसे चले गए हैं, तो सबसे जरूरी काम है कि आप ट्रांजैक्शन से जुड़े सभी सबूत अपने पास सुरक्षित रखें।
इसमें शामिल हैं:
1). ट्रांजैक्शन ID / UTR नंबर
2). पैसे भेजने की तारीख और समय
3). भेजी गई रकम
4). स्क्रीनशॉट या डिजिटल रसीद

यही जानकारी आगे बैंक और NPCI को देनी होती है।

पेमेंट ऐप के कस्टमर केयर से तुरंत संपर्क करें
इसके बाद आपको बिना देरी किए अपने पेमेंट ऐप (Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM UPI) के सपोर्ट से संपर्क करना चाहिए। सपोर्ट टीम को साफ शब्दों में बताएं कि पैसा गलती से गलत UPI ID या अकाउंट में चला गया है और आप उसके सभी डिटेल्स शेयर दे जो आपने सबूत रखे है वह । पेमेंट ऐप आपकी शिकायत को दर्ज करता है औरफिर बैंक के साथ मिलकर जांच शुरू कर देगा।

जरूरी कस्टमर केयर नंबर (काम आ सकते हैं)
1). Google Pay: 1800-419-0157
2). PhonePe: 080-68727374
3). PhonePe (Alternate): 022-68727374
4). Paytm: 0120-4456-456
5). BHIM UPI: 1800-120-1740

 

Investment | गलत फैसला न करें! कम पैसे में निवेश से पहले जान लें सोना या चांदी कौन बेहतर -2026

बैंक और NPCI की भूमिका क्या होती है?

अगर आपकी शिकायत के अनुसार शुरुआती जांच में मामला सही पाया जाता है, तो:
बैंक रिसीवर बैंक से संपर्क करता है और बैंक द्वारा रिसीवर अकांउट होल्डर को सूचित किया जाता है कि उनके अकाउंट में पैसा गलती से आया है| NPCI पूरे केस की समीक्षा करता है अगर जांच में यह साबित हो जाता है कि ट्रांजैक्शन में वास्तव में गलती हुई है, तो NPCI बैंक को पैसा रिफंड करने के निर्देश देता है।

बैंक मदद न करे तो NPCI में शिकायत कैसे करें?

अगर बैंक या ऐप की ओर सेबार बार कोशिश करने पर भी अगर मदद नहीं मिल रही है, तो आपके पास सीधा विकल्प मौजूद है शिकायत दर्ज कराने के लिया।
आप NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत ऐसे दर्ज करवा सकते हो | UPI Dispute Redressal Mechanism में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।यहां आपको डिटेल्स भरना होता है:
ट्रांजैक्शन ID / UTR
रकम
भेजने वाले और पाने वाले की UPI ID
समस्या का पूरा विवरण
NPCI इस शिकायत की समीक्षा कर संबंधित बैंक से संपर्क करता है।

वेरिफिकेशन के बाद कैसे मिलता है पैसा वापस? 

NPCI और बैंक द्वारा जब सभी सबूतों की पुष्टि हो जाती है, तो सपोर्ट टीम रिवर्सल प्रोसेस शुरू करती है। अगर सब कुछ सही पाया जाता है, तो गलत ट्रांसफर की गई रकम आपके खाते में वापस भेज दी जाती है। ये 2 से 4 दिनों के वर्किंग डे या फिर बैंक के रूल्स के मुताबिक आपके अकाउंट में आ जाएंगे।

2026 में इस गलती से कैसे बचें?

  • पैसे भेजने से पहले नाम जरूर चेक करें

  • बड़ी रकम में पहले ₹1 टेस्ट ट्रांसफर करें

  • जल्दबाजी में पेमेंट न करें

  • स्क्रीन पर दिख रहे नाम को ध्यान से पढ़ें

एक सेकंड की सावधानी, महीनों की परेशानी बचा सकती है।

निष्कर्ष

गलती से गलत खाते में पैसे चले जाना डराने वाला अनुभव हो सकता है, लेकिन सच यह है कि अगर आप सही समय पर सही कदम उठाते हैं, तो पैसा वापस आपको मिल सकता है। सबूत संभालना, तुरंत शिकायत दर्ज करना और जरूरत पड़ने पर NPCI तक मामला ले जाना — यही सही रास्ता है। याद रखे “घबराने की जरूरत नहीं, जानकारी और तेजी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *