Railway |भारत का इकलौता रेलवे जंक्शन, जहां से देश के हर कोने के लिए मिलती है ट्रेन — जानिए क्यों कभी खाली नहीं रहता यह स्टेशन

India Largest Railway Junction: भारत का इकलौता स्टेशन जहां से हर दिशा के लिए मिलती है ट्रेन

भारत विविधताओं का देश है और यहां आपको हर क्षेत्र में कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिल ही जाता है। भारतीय रेलवे भी इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है। भारत दुनिया के टॉप 5 सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शामिल हैं । भारतीय रेलवे रोज़ाना करोड़ों यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाता है। एक सर्वे के मुताबिक़ जितनी ऑस्ट्रेलिया के जनसंख्या है उससे ज्यादा लोग भारतीय रेलवे में रोज ट्रैवल करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा रेलवे जंक्शन भी है, जहां से आप देश के हर कोने—उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम—के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं? यही वजह है कि यह स्टेशन 24 घंटे में कभी भी खाली नहीं रहता।

उत्तर प्रदेश में स्थित है देश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन

भारत का यह अनोखा और सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश में स्थित है। इस स्टेशन का नाम है मथुरा जंक्शन (Mathura Railway Junction)। यह जंक्शन उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) के अंतर्गत आता है और भारतीय रेलवे के सबसे महत्वपूर्ण जंक्शनों में से एक माना जाता है। मथुरा जंक्शन सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि रेल नेटवर्क के लिहाज़ से भी देश की रीढ़ माना जाता है। यहां से हर कोने के लिए आपको ट्रेन मिल जाएगी।

Railway |Sleeper का टिकट AC में कब हो जाता है अपग्रेड? रेलवे का ये नियम जान लिया तो हर सफर हो जाएगा आरामदायक

7 अलग-अलग रूट, 4 दिशाएं और लगातार ट्रेनें

मथुरा जंक्शन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां से 7 अलग-अलग रेल रूट गुजरते हैं।
इन रूट्स के जरिए:
उत्तर भारत
दक्षिण भारत
पूर्वी भारत
पश्चिमी भारत के लगभग हर बड़े शहर के लिए ट्रेनें यहां से उपलब्ध हैं। यही कारण है कि यह स्टेशन कभी सुनसान नहीं दिखता। यहां पर ऐसा एक भी बड़ा शहर नहीं हैं जिसके लिए आपको यहां से ट्रेन ना मिले।

यहां पर कुल 10 प्लेटफार्म हैं, जो की बहुत ज्यादा है जिस पर हमेशा ट्रेनों की आवाजाही बनी रहती हैं। मेल गाड़ी से लेकर कर पैसेंजर ट्रेन, सुपरफास्ट, राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत अब ट्रेन यहां से गुजरती हैं।

क्यों खास है मथुरा जंक्शन?

मथुरा जंक्शन को खास बनाता है:

  • देश के हर कोने से सीधी कनेक्टिविटी

  • चौबीसों घंटे ट्रेनों का संचालन

  • धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक महत्व

  • उत्तर भारत का सबसे अहम रेल जंक्शन

इसी वजह से इसे भारत का इकलौता ऐसा रेलवे जंक्शन कहा जाता है, जहां से हर दिशा के लिए ट्रेन मिल जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *