Gurugram| शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर क्लब में काम करने वाली 25 साल की महिला को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार
Delhi NCR के Gurugram में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुग्राम शहर के पॉश इलाके MG रोड पर स्थित एक नाइट क्लब में काम करने वाली 25 वर्षीय महिला को शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर गोली मार दी गई। यह खौफनाक घटना 20 दिसंबर की तड़के रात की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी तुषार और उसके दोस्त शुभम को उत्तर प्रदेश के बारौत से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के आला अफसर के अनुसार, गुरुवार को उन्हें सूचना मिली थी कि एमजी रोड स्थित एक क्लब में काम करने वाली महिला को गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल महिला को कुछ लोगों द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। महिला की हालत इतनी नाजुक थी कि वह तत्काल पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं थी।
क्लब में काम करती थी पीड़िता
पीड़िता की पहचान कल्पना (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली के नजफगढ़ की रहवासी हैं और गुरुग्राम के एक क्लब में काम करती थी। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले का विवरण दिया। शिकायत के मुताबिक, 19 दिसंबर की शाम कल्पना रोज़ की तरह क्लब में काम पर गई थी।

देर रात करीब 1 बजे उसने अपने पति को फोन कर बताया कि उसे गोली मार दी गई है। यह सुनते ही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
शादी का दबाव बना रहा था आरोपी
महिला के पति ने पुलिस शिकायत को बताया कि आरोपी युवक तुषार, जो कि दिल्ली के संगम विहार का रहवासी है, पिछले कुछ समय से उनकी पत्नी कल्पना पर शादी का दबाव बना रहा था। करीब एक महीने पहले तुषार उनके घर भी आया था, जहां उसने झगड़ा किया और धमकी देकर चला गया था। परिवार का आरोप है कि कल्पना ने तुषार के शादी के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। और उसे गोली से मार दिया।
Jalore |महिलाओं के स्मार्टफोन चलाने पर बैन! राजस्थान के जालोर की 15 ग्राम पंचायतों का बड़ा फैसला, मचा देशभर में हंगामा
उत्तर प्रदेश से हुई गिरफ्तारी
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तुषार और उसके दोस्त शुभम को उत्तर प्रदेश के बारौत से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों की भूमिका सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। की पिस्तौल कहा से ली गई थी, ये लाइसेंस वाला है की कोई देशी कट्टा।
महिला की हालत नाजुक
फिलहाल पीड़िता कल्पना का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है, हालांकि जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि कल्पना के बयान के बाद जांच में और कई अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला एकतरफा प्रेम और शादी के दबाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और क्लब के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले जा रहे हैं।
समाज के लिए गंभीर सवाल
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि महिलाओं द्वारा किसी प्रस्ताव को ठुकराना भी जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में सख्त कानून और तेज़ न्यायिक प्रक्रिया की जरूरत महसूस की जा रही है।