Bharti Singh |टीवी इंडस्ट्री में खुशी की लहर, दूसरी बार बेटे को दिया जन्म

टीवी इंडस्ट्री में खुशी की लहर, दूसरी बार बेटे को दिया जन्म

कॉमेडियन भारती सिंह के घर खुशखबरी! 

लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने आज 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया — और इस बार भी यह बेटा है! कपल पहले से ही अपने बड़े बेटे लक्ष्य (जिन्हें प्यार से गोला कहा जाता है) के माता-पिता हैं, और अब उनके परिवार में एक नन्हा सदस्य और शामिल हुआ है।

कॉमेडियन Bharti Singh के घर एक बार फिर खुशियों ने भरी दस्तक दी है। भारती सिंह दूसरी बार मां बने हुए बेटे को जन्म दिया है, जिसकी खबर सामने आते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटी की उम्मीद कर रहे कई लोगों के लिए भी यह खबर बेहद खास रही और सभी ने परिवार को दिल से बधाईयां दीं। सोशल मीडिया पर भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है, जहां फैंस के साथ-साथ टीवी और मनोरंजन जगत के कई सितारे भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान भारती सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं उन्होंने सुरक्षित रूप से बेटे को जन्म दिया। राहत की बात यह है कि बची मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और परिवार में जश्न का माहौल है।

परिवार की खुशी:

लक्ष्य (गोला) अब अपने छोटे भाई का बड़े प्यार से स्वागत करेगा, और दोनों बच्चों के लिए यह वक्त खास है। फैंस और सेलेब्स दोनों ही इस नए आगमन के पोस्ट के कमेंट सेक्शन को शुभकामनाओं से भर रहे हैं।

 

 

Payal Gaming Viral Video : लिंक शेयर करना पड़ा महंगा, हो सकती है जेल की सजा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *